CM हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा! मंईयां योजना की राशि कर देंगे दोगुनी, प्रतिमाह मिलेंगे 2 हजार रूपए

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Big announcement by CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने विधानसभा चुनाव 2024 से पहले एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

उन्होंने राज्य की 18 से 50 साल की महिलाओं के लिए चलाई जा रही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की राशि को दोगुना करने का वादा किया है।

बताते चलें वर्तमान में इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जाते हैं अब CM हेमंत सोरेन इसे बढ़ाकर 2000 रुपए करने की बात कह रहे हैं।

केंद्र सरकार से झारखंड का बकाया देने की मांग

हेमंत सोरेन ने यह घोषणा ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बावजूद उनकी सरकार महिलाओं को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए देने की मांग की है, जिससे इस योजना की राशि को बढ़ाया जा सके।

Share This Article