Latest NewsUncategorizedभाजपा की राज्य समिति में बड़ी फेरबदल, मिथुन चक्रवर्ती को मिली जगह

भाजपा की राज्य समिति में बड़ी फेरबदल, मिथुन चक्रवर्ती को मिली जगह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: BJP की राज्य इकाई की समिति में (Community) बड़ी फेरबदल हुई है। सोमवार को जारी सूची के मुताबिक इसमें Mithun Chakraborty को जगह मिली है, जिससे स्पष्ट हो चला है कि वह प्रत्यक्ष राजनीति में (Politicens) और अधिक सक्रिय होने जा रहे हैं।

दुर्गा पूजा से पहले राज्य का दौरा कर चुके Mithun Chakraborty को राज्य समिति में जगह देने के साथ ही वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष को भी जगह मिली है। 24 शीर्ष नेताओं को लेकर कोर कमेटी तैयार की गई है।

दिलीप घोष का नाम तीसरे नंबर पर

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda) के हस्ताक्षर के (Signature) साथ तैयार हुई इस नई कोर कमेटी की खासियत यह है कि राज्य में आज से पहले इतनी बड़ी कोर कमेटी कभी नहीं बनाई गई थी।

इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा, केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक, शांतनु ठाकुर और जॉन बार्ला को भी जगह मिली है। सुभाष सरकार जो पहले की कोर कमेटी में भी थे,

इस बार भी इसमें सदस्य हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री (Central Minister) देवश्री चौधरी को भी इसमें शामिल किया गया है। कमेटी में शीर्ष पर सुकांत मजूमदार और दूसरे नंबर पर शुभेंदु अधिकारी का नाम है।

दिलीप घोष का नाम तीसरे नंबर पर है। उसके बाद स्वपन दासगुप्ता, अनिर्माण गांगुली को जगह मिली है। राज्य विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज टिग्गा भी कोर कमेटी के सदस्य हैं।

दो विधायक अग्निमित्र पॉल और दीपक बर्मन को भी इस में जगह दी गई है। दोनों ही प्रदेश भाजपा के महासचिव हैं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...