बड़ा अपडेट: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JTMACCE नोटिफिकेशन में किया संशोधन, नई अधिसूचना जारी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (JTMACCE-2025) को लेकर पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन में सुधार करते हुए नई अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से यह कदम टाइपिंग एरर सामने आने के बाद उठाया गया है। आयोग के मुताबिक, 14 फरवरी को प्रकाशित नोटिफिकेशन में टाइपिंग की गलती हो गई थी। इसी वजह से अभ्यर्थियों में किसी तरह का भ्रम न हो, इसके लिए संशोधित सूचना जारी की गई है।

आयोग ने साफ किया है कि नई अधिसूचना को ही मान्य माना जाए।साथ ही आयोग ने एक अहम जानकारी भी दी है। 18  दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन के तहत जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रक्रिया का पहला चरण यानी रजिस्ट्रेशन तो पूरा कर लिया था, लेकिन परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया था, उनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम की स्थिति में सिर्फ आधिकारिक अधिसूचना पर ही भरोसा करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।