Homeबिहारलोस चुनाव को लेकर बिहार में कई IPS का तबादला, वैशाली, किशनगंज,...

लोस चुनाव को लेकर बिहार में कई IPS का तबादला, वैशाली, किशनगंज, खगड़िया में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar IPS Transfer: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले बुधवार को बिहार (Bihar) में कई भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का तबादला किया गया है। खगड़िया, वैशाली, किशनगंज और अरवल में नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है।

बिहार सरकार के गृह विभाग (Home Department) की अधिसूचना के मुताबिक, गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा चंदन कुशवाहा को खगड़िया का SP बनाया गया है। इसी तरह विशेष सशस्त्र पुलिस के सहायक पुलिस महानिरीक्षक हरकिशोर राय को वैशाली का SP, अपर निदेशक सह सहायक, राज्य अग्निशमन पदाधिकारी राजेंद्र कुमार भील को अरवल SP बनाया गया।

किशनगंज के SP डॉ. इऩामुलहक मेंगनू को पटना में गृह रक्षा वाहिनी का समादेष्टा बनाया गया है। वैशाली के SP कार्तिकेय के. शर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।

अरवल के SP विद्यासागर शर्मा को अगले आदेश तक अपर निदेशक सह सहायक, राज्य अग्निशमन पदाधिकारी तथा खगड़िया के SP सागर कुमार को Kishanganj का SP और अपराध अनुसंधान विभाग की सहायक पुलिस अधीक्षक काम्या मिश्रा को दरभंगा (ग्रामीण) का SP बनाया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...