Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) का 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्रबिहार बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बताते चलें कि परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई थीं।

कहां देखें 12वीं का रिजल्ट

  • रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपनी मार्कशीट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने की लिंक: results.biharboardonline.com
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें, ताकि किसी फर्जी लिंक या गलत जानकारी से बचा जा सके।
  • ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
  • रिजल्ट देखना बेहद आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com खोलें।
  • होमपेज पर दिख रहे “BSEB Inter Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

जरूरी सलाह

  • रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।
  • वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास करें।
  • मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित रूप से रखें।

इस साल इतने छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13,17,846 छात्र शामिल हुए। परीक्षा राज्य के 1,762 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।