झारखंड JDU के प्रभारी बने बिहार भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बिहार सरकार (Government of Bihar) में भवन निर्माण मंत्री (Building Construction Minister) अशोक चौधरी को जनता दल यूनाईटेड (Janata Dal United), झारखंड (Jharkhand) का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में पार्टी महासचिव और विधान पार्षद आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर दिया है।

प्रभारी नियुक्त किये जाने पर प्रदेश JDU के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरु महतो सहित अन्य प्रदेश के नेताओं ने हार्दिक बधाई (Hearty congratulations) एवं शुभकामनाएं दी है।

उनके अनुभव का लाभ झारखंड प्रदेश JDU को मिलेगा

प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि डॉ अशोक चौधरी (Dr. Ashok Chowdhary) को झारखंड प्रदेश JDU का प्रभारी बनाए जाने पर झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है।

उन्होंने कहा कि डॉ अशोक चौधरी संगठन से हमेशा जुड़े रहे हैं। उनके अनुभव का लाभ झारखंड प्रदेश JDU को मिलेगा और उनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश JDU का संगठन काफी धारदार एवं मजबूत होगा।

TAGGED:
Share This Article