Homeक्राइमएक नींबू के लिए महिला को जान से धोना पड़ा हाथ, रिश्तेदारों...

एक नींबू के लिए महिला को जान से धोना पड़ा हाथ, रिश्तेदारों ने उतारा मौत के घाट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मोतिहारी: नींबू तोड़ना एक महिला को इतना भारी पड़ा कि उसे अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ा। जी हां! मोतिहारी के चैनपुर गांव में यह लौमहर्षक वारदात बुधवार को अंजाम दी गई।

मृतका चैनपुर के रहने वाले सुनील बैठा की पत्नी थी। घटना का पता चलने पर महिला के मायके व गांव के लोगों ने मृतका ससुर और सास पर नींबू तोड़ने के विवाद में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। महिला का मायका पताही थाना क्षेत्र के बाराशंकर के चकितवल में है।

महिला की मौत के बाद से ससुराल वाले फरार

महिला की मौत के बाद से ससुराल वाले फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

मायके वालों का आरोप है कि बुधवार को काजल ने अपने पति सुनील को फोन कर बताया कि उसकी गोतनी चोरी-छिपे नींबू तोड़ रही है। इस पर सुनील ने फोन पर ही फतुहा गांव के अपने एक संबंधी को चैनपुर जाकर स्थिति की जानकारी देने को कहा।

हालांकि उसका संबंधी जब चैनपुर पहुंचा तो काजल का वहां पर शव देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

वहीं, घटना का पता चलने पर पुलिस इंस्पेक्टर कल्पना कुमारी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नींबू को लेकर विवाद में गला दबाकर हत्या की बात पता चली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...