Latest Newsबिहारपटना सिविल कोर्ट से प्रशांत किशोर को मिली सशर्त जमानत, लेकिन PK...

पटना सिविल कोर्ट से प्रशांत किशोर को मिली सशर्त जमानत, लेकिन PK ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BPSC Protest : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन (Protest) पर बैठे जन सुराज (Jan Suraj) के संस्थापक Prashant Kishore को बीती रात पटना पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया था। जिसके बाद पटना सिविल कोर्ट से उन्हें सशर्त जमानत (Bail) मिल गई।

मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर को बीती रात गांधी मैदान से हिरासत में लेकर पहले AIMS पटना ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच नहीं हो सकी।

इसके बाद उन्हें फतुहा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल चेकअप हुआ। पुलिस ने इसके बाद उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी।

PK ने जमानत लेने से किया इनकार

कोर्ट द्वारा दी गई सशर्त जमानत में उन्हें धरनास्थल पर जाने से रोक लगा दी गई है। हालांकि, प्रशांत किशोर ने जमानत लेने से इनकार कर दिया है और वे अपनी मांगों पर अडिग हैं।

उनके वकील शिवानंद गिरी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

5 दिनों से कर रहे थे अनशन

बताते चलें प्रशांत किशोर BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर थे।

आधी रात के बाद करीब 4 बजे पटना पुलिस ने गांधी मैदान पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में लगभग 10 थानों की पुलिस बल तैनात की गई थी।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...