Latest Newsबिहारनीतीश ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा, नेपाल, झारखंड...

नीतीश ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, कहा, नेपाल, झारखंड में अधिक बर्षापात से बाढ़ की स्थिति

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित सात जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।

सर्वेक्षण के बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और कई आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नेपाल और झारखंड में अधिक बर्षापात की स्थिति में कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी है।

मुख्यमंत्री राज्य के बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, नालंदा, नवादा तथा पटना जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस तथा मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह भी मौजूद रहे।

हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग तथा जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें संबंधित जिलों के जिलाधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि जून महीने में ज्यादा बारिश हुई थी, लेकिन जुलाई महीने में अब तक ज्यादा बारिश नहीं हुई है। कुछ जिलों में पिछले महीने हुई बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायाजा लेने और आकलन कर लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आकलन के बाद आपदा पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में सहूलियत होती है।

उन्होंने कृषि कार्यो में हुए नुकसान का भी आकलन करने का निर्देश दिया, जिससे किसानों को जल्द सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने आगे की स्थिति के लिए भी तैयार रहने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल और पड़ोसी राज्य झारखंड में अधिक बर्षापात की स्थिति में कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनती है।

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से सतर्क रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कैंपों में कोरोना जांच और टीकाकरण कराने के भी निर्देश दिए।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...