Homeबिहारबिहार में रघुनाथपुर स्टेशन पर हुए हादसे के बाद युद्ध स्तर पर...

बिहार में रघुनाथपुर स्टेशन पर हुए हादसे के बाद युद्ध स्तर पर काम कर रहा रेलवे

Published on

spot_img

पटना/बेगूसराय : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप बीते रात आनंद विहार टर्मिनल (Anand Vihar Terminal) से कामाख्या जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे युद्ध स्तर पर कार्रवाई में जुटी हुई है।

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश एवं दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। दुर्घटना के जांच के लिए बनी टीम भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है। दिल्ली और कोलकाता से आए रेलवे के वरीय अधिकारी जांच रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेंगे।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई। चार यात्री गंभीर रूप से घायल तथा 26 यात्री साधारण रूप से घायल हुए हैं। रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को दस-दस लाख रूपये की अनुग्रह राशि दे दी गई है।

सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर एवं पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया

इसके साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह राशि के रूप में दी गई है। सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया। ट्रेन के बरौनी स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को खान-पान एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गई है।

अन्य स्टेशनों पर भी इस स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेल प्रशासन (Railway Administration) एक्टिव है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा NDRF , स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर एवं पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि रेलखंड पर परिचालन शुरू कराने का कार्य प्रगति पर है। दुर्घटना के संबंध में सूचना मुहैया कराने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर खोले गए हैं। जहां सभी प्रकार की सूचना और जानकारी दी जा रही है दुर्घटना की जांच रेलवे के ईस्टर्न सर्किल कोलकाता (Eastern Circle Kolkata) के संरक्षा आयुक्त द्वारा किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...

SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड : दो नक्सलियों की फांसी पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित!

SP Amarjeet Balihar murder case: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत...

खबरें और भी हैं...

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...