Homeबिहारसमस्तीपुर में फंदे से लटकी मिली महिला सिपाही, पुलिस ने मामला दर्ज...

समस्तीपुर में फंदे से लटकी मिली महिला सिपाही, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच

Published on

spot_img

Female Constable Found Hanging in Samastipur: बिहार के समस्तीपुर पुलिस लाइन में एक महिला सिपाही का शव (Female Constable Dead Body) बाथरूम में फंदे से लटका मिला।

मृतक महिला की पहचान वंदना कुमारी (Vandana Kumari) (24) के रूप में हुई है। वह मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरवा गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घटना के समय वंदना कुमारी पुलिस लाइन के महिला डायरेक्टर के बाथरूम में थीं। जब दूसरी महिला सिपाही बाथरूम गई तो उसने वंदना को फंदे से लटका देखा तो चौंक गई।

बाथरूम की खिड़की में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला शव 

बाथरूम का गेट अंदर से बंद नहीं था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया।

ASP ने बताया कि वंदना कुमारी SC-ST थाना में तैनात थीं और पुलिस लाइन में ही रहती थीं। उन्होंने बताया कि वह कुछ परेशान चल रही थीं।

उसका शव (Dead Body) बाथरूम की खिड़की में दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। ASP ने बताया कि महिला सिपाही वंदना नहाने के लिए बाथरूम गई लेकिन नहाया नहीं। उसका मोबाइल भी बाथरूम में ही मिला। परिजनों से ही पता चल सकेगा कि महिला सिपाही के तनाव में रहने और आत्महत्या के कारणों का। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...