Homeक्राइमरांची में बाइक चोर गिरफ्तार, दो बाइक सहित कई सामान बरामद

रांची में बाइक चोर गिरफ्तार, दो बाइक सहित कई सामान बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: बरियातू थाना पुलिस ने जामा मस्जिद के पास चेकिंग अभियान के दौरान बाइक चोर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार बाइक चोर का नाम अली अब्बास खान (28) बताया गया है।

वह बरियातू सरदार कॉलोनी गली नंबर 5 का रहने वाला है।

इसके पास से एक पैशन प्रो बाइक, एक आई स्मार्ट बाइक, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल, मोटरसाइकिल लॉक खोलने का चाबी का तीन गुच्छा, फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बुक बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी सपन महथा ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक छापामारी दल का गठन कर बरियातु जामा मस्जिद के पास छापामारी दल के सदस्यों की ओर से सघन चेकिंग लगाया गया था।

जिसमें एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस चेकिंग पार्टी को देखकर भागने का असफल प्रयास किया।

जिसे पुलिस टीम ने घेर कर पकड़ लिया। उसे जेल भेज दिया गया।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...