Homeझारखंडजेल में कैदियों की हालत पर हेमंत ने कही यह बात

जेल में कैदियों की हालत पर हेमंत ने कही यह बात

Published on

spot_img

Hemant Soren on Prisoners Condition : हमलोगों ने जब से इस राज्य में सरकार बनायी है, तभी से हमलोगों के खिलाफ साजिश हो रही थी। ये बातें मुख्यमंत्री (CM) हेमंत सोरेन (HEMANT SOREN) ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं।

उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों की क्या हालत है, इससे मैं वाकिफ हूं। मैंने कहा भी था कि ST, SC, OBC जो केस नहीं लड़ पा रहे हैं, उनका यह विषय हमारे ध्यान में था। उसे दुरुस्त करने के बजाय मैं खुद ही जेल चला गया। तब मैंने उनकी हालत को और नजदीक से देखा। जो देखा है, उन कमियों को अब दूर करेंगे।

CM ने चुनाव के मुद्दे पर कहा, “हमलोग राजनीतिक दल से हैं। चुनाव (ELECTION) होते रहते हैं। उस विषय पर हमलोग मानसिक तौर पर तैयार रहते हैं। चुनाव को लेकर राज्य के विकास कार्य न प्रभावित हों, सरकार इसका खास ध्यान रखेगी।

विकास कार्य होते रहें, यह हमारा मकसद है। हम मंत्रिमंडल में दायित्वों को लेकर जो शपथ (OATH) लेते हैं, उसे जनता के प्रति हम पूरा कर सकें, यही मकसद होता है। हमारे मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया जायेगा और उसके बाद सारे कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा।”

हेमंत सोरेन (HEMANT SOREN) ने कहा, “सब जानते हैं कि सरकार बनने के बाद प्राकृतिक आपदा आयी। फिर राजनीतिक आपदा आयी। फिर भी हमारी महागठबंधन की सरकार लगातार आगे बढ़ती रही। अब सरकार के कार्यकाल का यह आखिरी साल है, वक्त बहुत कम बचा है,

इसलिए एक साथ कई काम पूरे करने हैं। उन सारे कामों को हम कैसे एक साथ करें, इस दिशा में बढ़ना है।” मंत्रिमंडल विस्तार पर CM हेमंत सोरेन (HEMANT SOREN) ने कहा कि हम बैट, बॉल सब लेकर तैयार हैं, जल्द ही प्लेइंग इलेवन भी तैयार कर लिया जायेगा।

spot_img

Latest articles

जोन्हा फॉल में DPS रांची के संगीत शिक्षक माइकल घोष तेज धार में बहे, NDRF की तलाश जारी

Ranchi News: झारखंड के जोन्हा फॉल में गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे एक...

ATS-DSP पर फायरिंग मामले में चंदन साव को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में ATS के DSP नीरज कुमार और दारोगा...

162 निजी स्कूलों की फटकार के बाद 70,000+ विद्यार्थियों का डाटा यू डायस पोर्टल पर अपडेट

Ranchi News: जिला शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद रांची के 162 निजी स्कूलों...

रांची के पिठोरिया में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर

Ranchi Crime News: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के आंबेडकर चौक पर स्थित रणधीर...

खबरें और भी हैं...