Latest Newsझारखंडभाजपा ने शौर्य दिवस के रूप में मनायी नेताजी सुभाष चंद्र बोस...

भाजपा ने शौर्य दिवस के रूप में मनायी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: भारत की आजादी के लिए तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा एवं दिल्ली चलो का नारा बुलंद करने वाले देश के महान सपूत व स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती शनिवार को भाजपा के जिला कार्यालय में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।

कार्यक्रम का प्रारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर खूंटी के विधायक और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।

मंच संचालन करते हुए जिला महामंत्री विनोद नाग ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

मौके पर विधायक मुंडा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी देश के एक महान सपूत थे एवं द्वितीय विश्व युद्ध के समय अंग्रेजों से लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया थ।

नेताजी ने ही जय हिंद का नारा दिया था, राष्ट्रीय नारा बन गया।

विधायक ने कहा कि नेताजी ने महिलाओं के लिए भी रानी झांसी रेजिमेंट का गठन किया।

नेताजी एक मेधावी छात्र भी थे, जिन्होंने 1920 में इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा पास की, लेकिन राष्ट्रवाद से ओतप्रोत रहने के कारण व जलियांवालाबाग हत्याकांड के विरोध में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

नेताजी का पूरा जीवन अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाअध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि  काशीनाथ महतोए जिला उपाध्यक्ष संजय साहू और नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन पहान जी ने भी नेता जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।

मौके पर जिला कोषाध्यक्ष लव चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अनूप साहू, जिला सह मीडिया प्रभारी जनार्दन मिश्राए जिला सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य भीम साहू, सुरेश जयसवाल,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोपए जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, मंजिया सांगा आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...