Latest NewsUncategorizedBJP ने किया दावा, कहा- मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा, मोदी सरकार की...

BJP ने किया दावा, कहा- मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा, मोदी सरकार की प्राथमिकता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश के अल्पसंख्यक (Minority) समुदाय, खासकर मुस्लिम समुदाय (Muslim Community) को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए देश भर में अभियान चला रही BJP ने दावा किया है कि मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा करना, मोदी सरकार (Modi Government) की प्राथमिकता है।

BJP ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें तीन तलाक को गैर कानूनी घोषित करने के पूरे घटनाक्रम को दिखाते हुए यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि Modi Government ने तीन तलाक की कुप्रथा पर वार करते हुए तीन तलाक को संसद के जरिए गैर-कानूनी घोषित कर देश की मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार दिलाने और उनकी सुरक्षा का बड़ा और Historical काम किया है।

इसमें राज्य सभा में तीन तलाक को गैर कानूनी घोषित करने के प्रस्ताव के पारित होने और लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण के साथ ही मुस्लिम महिलाओं की प्रतिक्रियाओं को दिखाते हुए लिखा गया है, मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) की सुरक्षा, मोदी सरकार की प्राथमिकता, सबकी सरकार।

तीन तलाक कानून से सशक्त

मुस्लिम महिलाओं को सशक्त (Strong) और सुरक्षित बनाने का दावा करते हुए BJP ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, तीन तलाक कानून से सशक्त और सुरक्षित हुईं Muslim Women ! 30 जुलाई, 2019 को तीन तलाक विधेयक संसद में पास किया गया और तीन तलाक को गैर कानूनी बनाया गया।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...