Latest NewsझारखंडBJP चुनाव प्रबंधन समिति की हुई हाई लेवल मीटिंग, पूर्व और पूर्ण...

BJP चुनाव प्रबंधन समिति की हुई हाई लेवल मीटिंग, पूर्व और पूर्ण योजना पर बाबूलाल ने..

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

BJP Election Management Committee : BJP देश कार्यालय में रविवार देर शाम नवगठित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें अलग-अलग विभागों की रचना के अनुसार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि चुनाव कार्य का प्रबंधन एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पार्टी हमेशा पूर्व योजना और पूर्ण योजना पर काम करती है, जिसके कारण सफलता मिलती है।

मरांडी ने कहा कि सभी विभाग महत्वपूर्ण है, जिन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरा कराना है। हमारा लक्ष्य अपने विभाग को यशस्वी बनाना होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ता को बूथ तक के कार्यकर्ता को सहयोगी बनना है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता एक बूथ, एक गांव को गोद ले। वहां सर्वाधिक वोट पार्टी के पक्ष में मिले इसे सुनिश्चित कराना भी हमारा दायित्व है।

प्रदेश संगठन महामंत्री Karmaveer Singh ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अब बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा करने के लिए अपने-अपने विभाग के सुचारू संचालन में जुट जाएं। रोड मैप बनाकर काम करने से सफलता आसान हो जाती है।

उन्होंने कहा कि जनता का मिजाज भाजपा के साथ है। हम सब को उनके दरवाजे पर बार बार दस्तक देना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी विभागों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा कार्यों पर चर्चा की।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, समिति के संयोजक एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, Mrityunjay Sharma सहित प्रदेश के पदाधिकारी, विभाग के संयोजक और सह संयोजक उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...