ओडिशा में बनती दिख रही भाजपा की सरकार, 78 सीटों पर चल रही आगे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP government seems to be formed in Odisha: भारत निर्वाचन आयोग के रुझानों के ताजा आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन सकती है। दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, बीजद 20 से ज्यादा सीटों के अंतर के साथ 54 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को अब तक 11 सीटों पर बढ़त हासिल है।

साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 147 में से 117 सीटों पर जीत हासिल कर बीजद ने सरकार बनाई थी। जबकि, भाजपा के खाते में 23 सीटें आईं थीं और कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली थी। पार्टी के अध्यक्ष नवीन पटनायक लगातार पांचवी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। पहली बार उन्होंने यह पद साल 2000 में संभाला था।

Share This Article