HomeUncategorizedभाजपा नेता ने कहा- TMC के कार्यकर्ताओं ने मुझपर हमला किया

भाजपा नेता ने कहा- TMC के कार्यकर्ताओं ने मुझपर हमला किया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: भाजपा नेता कल्याण चौबे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि चौबे मासाग्राम इलाके में एक मंदिर जा रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने जमालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर उनकी कार को रोक लिया।

अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्हें भिडंत से बचाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

चौबे ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उनकी कार और एक अन्य वाहन पर भाजपा के झंडे लगे थे। लगभग 20 लोगों ने भाजपा विरोधी नारे लगाते हुए वाहनों पर हमला कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता उनके साथ मारपीट करना चाहते हैं ”क्योंकि वे भाजपा से डरे हुए हैं।”

हालांकि, टीएमसी के एक जिला स्तरीय नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा, ”भाजपा और उसके नेताओं का पश्चिम बंगाल में कोई महत्व नहीं है। वे हमारे लिए कोई खतरा नहीं हैं। टीएमसी कल्याण चौबे को क्यों रोकेगी?”

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...