HomeUncategorizedभाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का बनाया प्रतीक: अखिलेश

भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का बनाया प्रतीक: अखिलेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव ने जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। कहा कि भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और और आरोप लगाया कि भाजपाई गैरकानूनी तरीके से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोजर चलवा रहे हैं।

अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जांच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी।

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं।

देश भर में वैमनस्यता फैला रही है भाजपा सरकार

अब तो इनके उन्माद का शिकार हिंदू भी हो रहे हैं। भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोजर चला रही है। भाजपा बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले।

सपा ने कहा कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय की भावना के विरुद्ध दिल्ली के जहांगीरपुरी में चलाया गया बुलडोजर गंगा जमुनी तहजीब,अमन, सद्भावना और गरीब की रोटी छीनने का एक और भाजपाई प्रयास है।

मानवाधिकार को कुचलने वाला ये संदेश विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक विरासत को धूमिल करेगा।

सपा ने आगे कहा कि लोकतंत्र में नफरत की सीढ़ी से सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाली भाजपा आइडिया ऑफ इंडिया को कुचल रही है।

भाजपाई मॉडल का ये न्यू इंडिया सर्व धर्म समभाव की भारतीय संस्कृति को बुलडोज कर रहा है। देश भर में वैमनस्यता फैला रही है भाजपा सरकार।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...