शिवसेना और NCP में फूट से मजबूत हुई BJP, अब कांग्रेस में टूट की अफवाहों से…

0
10
BJP MP Ranjit Singh Naik Nimbalkar has made a big claim about Congress. According to which there may be a split in the Congress party in the coming days.
Advertisement

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में प‎रिवर्तन कब हो जाए, कोई भरोसा नहीं है। जहां एमवीए (MVA) के तीन घटक दलों में शिवसेना (Shiv Sena) और एनसीपी (NCP) में फूट पड़ चुकी है। जबकि अब कांग्रेस के टूटने की बात भी कही जा रही है।

बहरहाल, BJP सांसद रणजीत सिंह नाइक निंबालकर (Ranjit Singh Naik Nimbalkar) ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसके मुताबिक आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी में भी फूट पड़ सकती है।

महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस अकेली पार्टी

हालांकि, महाराष्ट्र में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की माने तो ऐसी कोई बात नहीं है। उनके द्वारा कांग्रेस के एकजुट होने का दावा किया जा रहा है। बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी में फूट को लेकर हमेशा अलग-अलग खबरें आती रहती हैं।

गौरतलब है ‎कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) की सरकार को भंग हुए एक साल बीत चुका है। लेकिन इस एक साल के अंतराल में ही महाविकास अघाड़ी में शामिल तीन प्रमुख दलों में से दो शिवसेना और NCP में दो गुट बन चुके हैं। अब कांग्रेस अकेली पार्टी है बची है जो अभी तक विभाजित नहीं हुई है।

कांग्रेस जल्द होगी महाविकास अघाड़ी से बाहर

हालां‎कि राज्य के माढा से BJP सांसद रणजीत सिंह नाईक (Ranjit Singh Naik) निंबालकर ने कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही महाविकास अघाड़ी से बाहर हो जाएगी।

खास बात यह है कि महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के टूटने के लिए भी कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार मानी जा रही है। रणजीत सिंह नाईक निंबालकर ने दावा किया है कि कांग्रेस के कुछ विधायक सरकार में भी शामिल होंगे।

दरअसल कांग्रेस विधायकों को लगता है कि अब महाविकास अघाड़ी में रहने का कोई फायदा नहीं है। इसलिए वे सरकार में शामिल होंगे। जिसके बाद महाविकास अघाड़ी में केवल NCP और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट ही बचेगा।