BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे पटना, कार्यकर्ता॓ओं के साथ होली का जश्न मनाया

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP President Nitin Nabin reached Patna : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। उनके आगमन पर हवाईअड्डे पर BJP नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद नितिन नबीन ने पटना में होली का जश्न मनाया। बेली रोड स्थित चटकारा Food Court में आयोजित कार्यक्रम में रंग, गुलाल और संगीत का माहौल रहा।

मंच पर पहुंचते ही नितिन नबीन ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को होली की बहुत-बहुत बधाई। पटना महानगर के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मैं प्रणाम करता हूं।

उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि होली में गाना सुनना चाहिए, भाषण नहीं। गाने का आनंद लीजिए, बुरा ना मानो होली है। उनके इस अंदाज पर कार्यकर्ता झूम उठे। ‘राम खेले होली…’ गाने पर नितिन नबीन ने मंच से फूल बरसाया। होली के गीतों पर खुद नितिन नबीन भी थिरकते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे खड़ी महिलाओं ने उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश की।

इस पर नितिन नबीन ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘अपना मोबाइल दीजिए, मैं ऊपर से ही खींच देता हूं।’ उनकी इस सहजता पर लोग खुश हो गए। पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने तालियां बजाईं और कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए। माहौल पूरी तरह उत्सवी था। कई कार्यकर्ताओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। नितिन नबीन करीब 20 मिनट कार्यक्रम में रहे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। नेताओं के जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। कुर्ता फाड़ होली भी खेली गई। कार्यकर्ताओं ने विधायक संजीव चौरसिया के कुर्ते भी फाड़े।

Share This Article