Homeझारखंडभाजपा रूपा तिर्की को न्याय दिलाकर रहेगी: दीपक प्रकाश

भाजपा रूपा तिर्की को न्याय दिलाकर रहेगी: दीपक प्रकाश

spot_img

रांची: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में रूपा तिर्की के परिजनों से उनके रातू स्थित घर जाकर मिला। साथ ही कहा कि भाजपा रूपा तिर्की को न्याय दिलाकर रहेगी।

रूपा केपरिजनों ने भाजपा नेताओं को बताया कि रूपा ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उनकी निर्मम हत्या की गई है।

परिजनों ने बताया कि हम लोगों के आवेदन पर पुलिस तनिक भी विचार नही कर रही है।

हम लोगों ने रूपा की हत्या को लेकर आवेदन दिया था, जिसमे पंकज मिश्रा को नामजद बनाया था लेकिन वहां की पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर आत्महत्या का नाम दे दिया। आज तक पंकज मिश्रा को पूछताछ के लिए पुलिस ने नहीं बुलाया।

दीपक प्रकाश ने सांत्वना देते हुए कहा कि रूपा सिर्फ एक परिवार की बेटी नही, पूरे समाज एवं राज्य की बेटी है।रूपा को न्याय दिलाने तक पूरी भाजपा परिवार रूपा के परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है।

प्रकाश ने कहा कि इस घटना के संदर्भ में बात करने पर पुलिस-प्रशासन द्वारा अनदेखा  किया जा रहा है।इससे स्पष्ट होता है कि इस मामले की लीपा-पोती करने की कोशिश की जा रही है।

प्रकाश ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के इस अवमानना के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया जाएगा।

राज्य सरकार एक बड़े व्यक्ति को बचाने के लिए इस घटना को ठंडे बस्ते में डालने में लग गयी है।भाजपा का प्रण है कि रूपा के हत्या में जो-जो भी दोषी है उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवा के रहेगी।

भाजपा परिवार सीबीआई जांच की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल के तहत आंदोलन कर रही है।

उन्होंने कहा कि कल तक भाजपा के सभी विधायक एवं सांसद राज्यपाल को मेल करके सीबीआई जांच करने की मांग करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, अशोक बड़ाईक, आरती कुजूर, सुरेंद्र महतो, मंजुलता दुबे,अजय तिवारी, राजेश सिंह आदि शामिल थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...