कल से खूंटी में शुरू होगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, जेपी नड्डा लेंगे भाग

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP’s Parivartan Yatra will start in Khunti: सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda  खूंटी आ रहे हैं।

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) यहीं से शुरू हो रही है। परिवर्तन यात्रा की वह शुरुआत करेंगे।

रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य का गठन किया

मुंडा ने परिवर्तन यात्रा के बहाने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार में झारखंड का विकास नहीं हो सकता।

जिस उद्देश्य से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य का गठन किया था, वह उद्देश्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) के माध्यम से वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार को सत्ता से हटाना है। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती से शुरू होनी है, इसलिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Share This Article