HomeUncategorized… और अचानक समुद्र से निकल कर किनारे आ गए ‘ब्लू ड्रैगन’,...

… और अचानक समुद्र से निकल कर किनारे आ गए ‘ब्लू ड्रैगन’, ऐसा तेज जहर कि…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Blue Buttons or Blue Sea Dragons: समुद्री जीवों (Sea ​​Creatures) की बात करें तो गहरे पानी में आज भी कई ऐसे जीव मौजूद हैं ‎जिन्हें शायद ही ‎किसी ने देखा होगा।

ये जीव आज भी रहस्य बने हुए हैं। हमारा मानना है ‎कि हमें समुद्र से जुड़ी हर चीज के बारे में पता चल चुका है, पर आज भी इंसान कई रहस्यों से कोसों दूर है।

हाल ही में भारत में चेन्नई में समुद्र से ऐसे जीव निकलकर बीच पर आ गए, जो काफी जहरीले होते हैं और इन्हें छूने से शरीर पर छाले पड़ सकते हैं।

इन्हें ‘जहरीले ड्रैगन’ के नाम से जाना जाता है! ब्लू बटन्स या ब्लू सी ड्रैगन्स (Blue Buttons or Blue Sea Dragons) के नाम से चर्चित ये जीव समुद्र में काफी नीचे रहते हैं, इस वजह से आमतौर पर इंसान इन्हें नहीं देख पाते। पर हाल ही में चेन्नई के एक बीच पर ये जीव सैकड़ों की संख्या में समुद्र से बाहर, बीच पर पड़े नजर आए।

 मरने के बाद तक एक्टिव रहता है इनका जहर

चेन्नई में बाढ़ और समुद्र में तेल गिरने के बाद ये जीव बीच की तरफ बह आए। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस जीव से जुड़े वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है।

इस जीव का जहर इतना तेज होता है कि ये त्वचा पर खुजली, छाले और इंसान के लिए दर्द पैदा कर सकता है। इंसानों को सलाह दी जाती है कि वो इस जीव को ना छुएं। हालांकि, इंसानों के लिए ये जीव जानलेवा नहीं होते हैं।

बताया जा रहा है ‎कि इसमें से अधिकतर जीव मरे हुए थे, जबकि कुछ ऐसे ब्लू सी ड्रैगन और ब्लू बटन्स को देखा गया है जो जिंदा थे। तमिलनाडु फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से निर्देश जारी किए गए कि कोई भी उन्हें ना छुए क्योंकि वो जहरीले होते हैं।

गौरतलब है ‎कि ये सी ड्रैगन जानलेवा जेलीफिश (Sea ​​Dragon Killer Jellyfish) को खाते हैं। इसके अलावा ये जहर छोड़ने के लिए अपने डंकों का प्रयोग करते हैं। अक्सर ये साथ में तैरते हैं, जिसे ब्लू फीट कहा जाता है। इनका जहर इनके मरने के बाद तक एक्टिव रहता है।

spot_img

Latest articles

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, तीन बच्चों को डूबने से बचाया

Hazaribagh Incident: हजारीबाग से हुंडरू फॉल शैक्षणिक भ्रमण पर आए तीन स्कूली बच्चे शनिवार...

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 9 साल के बच्चे की मौत

Palamu News: पलामू जिले के पांकी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 9...

एक भी बच्चा फेल नहीं होना चाहिए, CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों को सख्त निर्देश

Jharkhand News: स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि सीएम स्कूल...

खबरें और भी हैं...

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, तीन बच्चों को डूबने से बचाया

Hazaribagh Incident: हजारीबाग से हुंडरू फॉल शैक्षणिक भ्रमण पर आए तीन स्कूली बच्चे शनिवार...

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 9 साल के बच्चे की मौत

Palamu News: पलामू जिले के पांकी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 9...