Homeझारखंडबोकारो में रंगदारी वसूलने के मामले में पांच गिरफ्तार

बोकारो में रंगदारी वसूलने के मामले में पांच गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह रेलवे साइडिंग में एनएसपीएम संगठन के नाम पर रंगदारी वसूलने के मामले का बोकारो पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

साथ ही इस घटना में शामिल पांच आरोपितों को सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, मैगजीन गोली के साथ, बिना नम्बर प्लेट का बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।

इस गिरोह की जानकारी देने वाले उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी वकील अंसारी को भी पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।

बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ और गिरिडीह जिले बगोदर थाना क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोह एनएसपीएम यानी न्यू सदस्य पीपुल मोर्चा के नाम पर रंगदारी वसूलने का काम करता है।

इसी संगठन के द्वारा बोकारो के कुछ अपराधियों के साथ मिलकर जारंगडीह रेलवे साइडिंग रंगदारी वसूलने के लिए 27 अगस्त को फायरिंग करते हुए कर्मियों से मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर पर्चा भी छोड़ा गया।

इसी मामले में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। एसएसटी टीम ने उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी वकील अंसारी को तीन जनवरी को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और मैगजीन बरामद किया गया।

बताया गया कि बोकारो के रहने वाले बीरबल सिंह, बंटी साव, संजय साव, अजमत अंसारी और विष्णुगढ़ के रहने वाले दीपक महतो ने घटना को अंजाम दिया है।

इसके बाद टीम ने इन पांचों अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, घटना में उपयोग किया गया बाइक और तीन मोबाइल को भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी रंगदारी वसूलने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे थे और गरीबों की सहानुभूति लेकर दहशत फैलाने का काम कर रहे थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...