बोकारो में रामनवमी जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए 7 लोग, 2 की हालत गंभीर

बोकारो के रामनवमी जुलूस में महाबीरी झंडा हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 7 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर, घायलों का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में जारी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बोकारो के रामनवमी जुलूस में बड़ा हादसा हो गया। पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव में महाबीरी झंडा अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में कुल 7 लोग झुलस गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। देखते ही देखते मौके पर हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।