Homeझारखंड… और तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आकर शख्स की...

… और तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की चपेट में आकर शख्स की चली गई जान, फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bokaro Road Accident : मंगलवार की सुबह CCL कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कांटा घर पर हाइवा ट्रक (Hiva Truck) की चपेट में आकर एक शख्स की जान चली गई।

मृतक की पहचान पेटरवार थाना (Peterwar Police Station) क्षेत्र के खेतको के 40 साल के विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पंचनामा के बाद शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया है।

घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे। इसी बीच कुछ आक्रोशित ग्रामीणों ने जारंगडीह Railway Siding Platform नंबर 2 पर पहुंच कर वहां पर तैनात CISF के जवानों पर हमला कर दिया। इसमें लगभग चार CISF के जवान घायल बताए जा रहे हैं।

घायल जवानों को करगली ढोरी रीजनल अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और लोकल सेल की ओर से मृतक के आश्रितों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। फिर डेड बॉडी को उठाया गया।

spot_img

Latest articles

झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण शुरू, चार सेंटरों में 34 दिन की ट्रेनिंग

Home Guard Jawans Training Begins : झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों के लिए आज...

बेथेसदा कंपाउंड के बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया 173वां बेथेसदा दिवस…

173rd Bethesda Day celebrated at Girls High School: बेथेसदा कंपाउंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय...

झारखंड को कोल ब्लॉक की नीलामी में फिर मिला कम प्रीमियम…

Jharkhand Commercial Coal Block : झारखंड को कमर्शियल कोल ब्लॉक की नीलामी में एक...

खबरें और भी हैं...