HomeUncategorizedयहां सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी और...

यहां सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी और हस्बैंड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई : शाहरुख खान की ‘स्वदेस’ फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय (Gayatri Joshi And Vikas Oberoi) इटली के सार्डिनिया में सड़क दुर्घटना (Road accident) में बाल-बाल बच गए। लेकिन इस दुर्घटना में फेरारी में सवार एक स्विस कपल की मौत हो गई।

स्थानीय इतालवी मीडिया ने कहा कि सोमवार को सैन जियोवानी सुरगियू शहर के बाहर स्टेट रोड 195 पर यह दुर्घटना हुई।

बता दें कि ओबेरॉय और जोशी Sports Car Group का हिस्सा थे। फास्ट लेन पर ओवरटेक करने के एक मामले के चलते फरारी ने आगे चल रही कैंपर वैन और लेम्बोर्गिनी (Camper Van and Lamborghini) को टक्कर मार दी।

लेम्बोर्गिनी पलट गई

एक तरफ कैंपर वैन में जहां अज्ञात संख्या में दक्षिण टायरॉल के स्थानीय इतालवी पर्यटक सवार थे, वहीं लेम्बोर्गिनी में ओबेरॉय और जोशी थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि लेम्बोर्गिनी पलट गई। वहीं फरारी, जिसमें स्विस कपल सवार था, आग की लपटों की चपेट में आ गई।

इतालवी स्थानीय अधिकारियों ने दो मृत कपल की पहचान 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली और 63 वर्षीय उनकी पत्नी मेलिसा क्रौटली के रूप में की है, जो Switzerland के ज्यूरिख के पास वालिसेलेन शहर के रहने वाले थे।

इस बीच, ओबेरॉय और जोशी, जो इटली में छुट्टियां मना रहे थे, ने स्थानीय मुंबई चैनलों (Mumbai channels) से पुष्टि की है कि वे दुर्घटना में सुरक्षित हैं, लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...