हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन, अंतिम संस्कार में हिमेश रेशमिया हुए भावुक

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Himesh Reshammiya’s father Vipin Reshammiya passed away: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दुखद भरी खबर सामने आई है। पार्श्व गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है।

विपिन रेशमिया ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कल बुधवार की रात करीब 8:30 बजे आखिरी सांस ली। विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी साथ ही वह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे। जिसके बाद उन्होंने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

आज मुंबई के जुहू में विपिन रेशमिया का अंतिम संस्कार किया गया। विपिन रेशमिया के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पिता के जाने से हिमेश रेशमिया पूरी तरह से भावुक नज़र आएं।

इन फिल्मों को विपिन रेशमिया ने किया था प्रोड्यूस

बताते चलें विपिन रेशमिया ने ‘द एक्सपोज’ (2014) और ‘तेरा सुरूर’ (2016) को प्रोड्यूस किया था। इन दोनों फिल्मों में उनके बेटे हिमेश रेशमिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा, विपिन ने ‘इंसाफ का सूरज’ (1990) नाम की फिल्म के लिए म्यूजिक भी कम्पोज किया था, लेकिन किसी वजह से ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।

Share This Article