रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरे दिन भी चला सघन तलाशी अभियान

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bomb threat to Ranchi Civil Court : Ranchi Civil Court को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह Alert mode में हैं।

धमकी के दूसरे दिन भी रांची पुलिस और बम स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर में गहन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान जिला जज, CJM सहित कोर्ट परिसर के सभी महत्वपूर्ण भवनों की बारीकी से तलाशी ली गई, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

बम स्क्वायड और पुलिस की संयुक्त जांच

धमकी के बाद बम स्क्वायड की विशेष टीम ने पूरे परिसर को खंगाला। हर कमरे, गलियारे और खुले स्थान की जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रही, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

एक ही ई-मेल आईडी से कई जगह धमकी

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस Email id से रांची सिविल कोर्ट को धमकी दी गई थी, उसी ID से बिहार के कैमूर समेत अन्य जिलों की महत्वपूर्ण संस्थाओं को भी उड़ाने की धमकी भेजी गई थी।

पुलिस अब उस ई-मेल आईडी के जरिए धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बताया गया कि शुक्रवार को सिविल कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश आया था। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं और कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोर्ट के मुख्य द्वार और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं।

हर आने-जाने वाले पर नजर

धमकी के बाद Court परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ की जा रही है और उनके सामान की तलाशी ली जा रही है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

जांच जारी, लोग सतर्क

फिलहाल जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। कोर्ट में आने वाले लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।