Latest Newsझारखंडरांची में रिश्वतखोरी का खुलासा, 50 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया...

रांची में रिश्वतखोरी का खुलासा, 50 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सेना का हवलदार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bribery case exposed in Ranchi : रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने एक सेना के हवलदार और उसके रिश्तेदार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार (Arrest) किया है।

यह कार्रवाई तब की गई जब हवलदार एक निर्माण कार्य के बदले रिश्वत की रकम ले रहा था। इस मामले में कुल 50 हजार रुपये लेते समय दोनों को पकड़ा गया।

क्या है पूरा मामला

CBI के अनुसार, गिरफ्तार हवलदार का नाम मुकेश कुमार राय है और उसके साथ उसके रिश्तेदार दिनेश कुमार राय को भी पकड़ा गया है।

हवलदार पर आरोप है कि उसने सेना की जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को पूरा कराने के नाम पर रिश्वत मांगी थी।

निर्माण कार्य के बदले मांगी थी रकम

यह शिकायत सिद्ध मोड़ निवासी शिवम उर्फ बिशु ने CBI से की थी।

शिकायत में बताया गया कि सुंदरशन अपार्टमेंट की ढलाई का काम पूरा करने के लिए हवलदार पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। आरोपी का कहना था कि निर्माण कार्य सेना की जमीन पर हो रहा है, इसलिए पैसे देने होंगे।

कहां है हवलदार की तैनाती

जानकारी के अनुसार, हवलदार मुकेश कुमार राय की तैनाती Birsa Munda Airport स्थित Defence Land NOC, R&O, FLT Unit 56 APO में है। इसी पद का हवाला देकर वह लगातार दबाव बना रहा था।

जांच में हुआ रिश्वत मांगने का खुलासा

शिकायत मिलने के बाद CBI ने मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच में यह बात सही पाई गई कि हवलदार ने रिश्वत की मांग की थी। बाद में उसने पांच लाख रुपये को 50-50 हजार रुपये की किस्तों में लेने की सहमति दी।

31 जनवरी को हुई गिरफ्तारी

पूरी योजना के तहत CBI ने 31 जनवरी को कार्रवाई करते हुए हवलदार मुकेश कुमार राय और उसके रिश्तेदार दिनेश कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की सूचना रांची स्थित सेना मुख्यालय को भी दे दी गई है। मामले की आगे की जांच अभी जारी है।

आम लोगों से अपील

CBI ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की रिश्वत न दें। अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत सीबीआई से फोन नंबर 0651-2360093 या 9470590422 पर की जा सकती है।

spot_img

Latest articles

अल्ट्रासाउंड केंद्रों को लेकर अहम फैसले, जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Important Decisions Regarding Ultrasound Centers: रांची जिले में PC & PNDT जिला सलाहकार समिति...

स्वच्छता निरीक्षक को हाईकोर्ट से राहत, बर्खास्तगी और वेतन वसूली का आदेश रद्द

High Court Gives Relief to Sanitation Inspector : झारखंड हाईकोर्ट ने गिरिडीह नगर निगम...

1999 फायरिंग केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी को मिला संदेह का लाभ

1999 Firing Case : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने वर्ष 1999 के एक...

रांची में अतिक्रमण पर सख्ती, 5 फरवरी तक हटाने का अल्टीमेटम

Strict Action Against Encroachment in Ranchi : रांची नगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को...

खबरें और भी हैं...