प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही BJP कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

घटना में बस पर सवार कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिया से टकराकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP workers Bus Crashes : जमशेदपुर में कल रविवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP workers) से भरी बस मुफस्सिल थानांतर्गत बरकुंडीया गांव के समीप तेरगो नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

घटना में बस पर सवार कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिया से टकराकर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा (Madu Kora) सदर अस्पताल पहुंच और घायल कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मधु कोड़ा ने सभी की आवश्यक मदद की भी बात कही।

Share This Article