Latest NewsUncategorizedओडिशा में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे

ओडिशा में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

भुवनेश्वर :ओडिशा में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे क्योंकि ओडिशा ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को भारत बंद को समर्थन दिया।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी और ई-वे बिल के विरोध में 12 घंटे के बंद का समर्थन किया।

बंद का असर राज्य के विभिन्न जगहों पर देखा गया। भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला, बालासोर और बेरहामपुर और अन्य स्थानों पर दुकानें और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

हालांकि, बंद के कारण आवश्यक सेवाओं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।

कुछ स्थानों पर व्यापारियों ने बंद के समर्थन में रैलियां भी निकालीं।

ओडिशा ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव सुधाकर पांडा ने कहा, सरकार जीएसटी का दावा एक सरल कराधान प्रक्रिया के रूप में करती है, लेकिन इसमें काफी जटिलताएं हैं।

हम जीएसटी के सरलीकरण के प्रावधानों की समीक्षा की मांग करते हैं। हम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और ई-वे बिल का भी विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बंद शांतिपूर्ण और सफल रहा है।

राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भारत बंद के मद्देनजर जिलों में आवश्यक सेवाओं के रखरखाव को सुनिश्चित करने को कहा है।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...