Latest NewsUncategorizedशेयर बाजारों का रुख तय करेंगे ये फैसले, सोमवार को होगी इन...

शेयर बाजारों का रुख तय करेंगे ये फैसले, सोमवार को होगी इन आंकड़ों पर नजर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Stock Market : इस सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ब्याज दर पर ‎लिए गए फैसले, वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक बाजारों के रुख से शेयर बाजारों (Stock Markets) की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

विश्लेषकों ने कहा कि बाजार भागीदारों की नजरें वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव तथा Dollar के मुकाबले रुपये के रुख पर भी रहेगी। बाजार के विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी निवेशकों की गतिविधियां और कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण भू‎मिका ‎निभाएंगे। सेवा क्षेत्र के HSBC PMI आंकड़ों की घोषणा सोमवार को होगी।

शेयर बाजारों का रुख तय करेंगे ये फैसले, सोमवार को होगी इन आंकड़ों पर नजर 

These decisions will decide the trend of stock markets, these figures will be monitored on Monday

बाजार ‎विश्लेषकों ने कहा ‎कि इस सप्ताह सभी की नजरें वैश्विक बाजारों पर रहेगी। लंबे समय की स्थिरता के बाद अब बाजार में कमजोरी का कुछ संकेत दिखने लगा है। इससे भारतीय बाजार की मजबूती की परख होगी, जो तरलता की बेहतर स्थिति की वजह से अभी तक जुझारू बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर आठ अगस्त को आने वाली Reserve Bank की मौद्रिक समीक्षा बैठक महत्वपूर्ण रहेगी। पहली तिमाही के नतीजों के आखिरी दौर से बाजार में कुछ शेयर विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा संस्थागत प्रवाह भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

शेयर बाजारों का रुख तय करेंगे ये फैसले, सोमवार को होगी इन आंकड़ों पर नजर 

These decisions will decide the trend of stock markets, these figures will be monitored on Monday

सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल, BEML, ONGC, NHPC, भारतीय जीवन बीमा निगम और MRF जैसी बड़ी कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी।

एक अन्य बाजार ‎विश्लेषक कहते हैं ‎कि आगे चलकर ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ कमजोरी आ सकती है। इस सप्ताह RBI की मौद्रिक समीक्षा बैठक से ब्याज दरों के परिदृश्य पर कुछ संकेत मिलेगा। फिलहाल केंद्रीय बैंक ब्याज दरों पर यथास्थिति बरकरार रख सकता है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...