जमशेदपुर में कैंसर पीड़ित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी गई है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सोनारी थाना (Sonari Police Station) क्षेत्र के CP क्लब के समीप रहनेवाली 43 वर्षीय पुनम दास ने सोमवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पूनम के पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया।

मामले में पति का कहना है कि, पूनम कैंसर से पीड़ित हैं, और बीमारी को लेकर अक्सर चिंतित रहा करती थी। वहीं पुलिस मामले में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी गई है।

Share This Article