Latest NewsUncategorizedब्रिटेन के PM स्टार्मर में डेविड लैमी को बनाया विदेश मंत्री, इसके...

ब्रिटेन के PM स्टार्मर में डेविड लैमी को बनाया विदेश मंत्री, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Britain’s PM Starmer appointed David Lammy: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री Care Stormer ने शुक्रवार को डेविड लैमी को विदेश मंत्री नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रधानमंत्री ने आम चुनाव जीतने के बाद लेबर पार्टी की सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

INDIA के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के समर्थक लैमी (51) ने पिछले महीने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चार जुलाई को सत्ता में आती है तो वह नयी दिल्ली का दौरा करेंगे।

लैमी ने पूर्व PM Boris johnsonद्वारा मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए निर्धारित दिवाली 2022 की समय सीमा चूक जाने का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘कई दिवाली बिना किसी व्यापार समझौते के गुजर गई और बहुत सारे व्यवसाय इंतजार में रह गए।’’

लैमी ने कहा था, ‘‘वित्त मंत्री Nirmala sitharamanऔर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को मेरा संदेश है कि लेबर पार्टी आगे बढ़ने के लिए तैयार है। आइये, मुक्त व्यापार समझौता करें और आगे बढ़ें।’’ लैमी ने यह भी कहा कि अगर वह सरकार में शामिल हुए तो जुलाई के खत्म होने से पहले दिल्ली में होंगे।

उन्होंने भारत को लेबर पार्टी के लिए एक ‘‘प्राथमिकता’’ और एक आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक ‘‘महाशक्ति’’ बताया। उन्होंने कहा था, ‘‘लेबर पार्टी के सत्ता में आने के साथ, बोरिस जॉनसन (कंजरवेटिव पार्टी) द्वारा एशिया में रुडयार्ड किपलिंग की पुरानी कविता को सुनाने के दिन खत्म होने वाले हैं। अगर मैं भारत में कोई कविता सुनाऊंगा, तो वह टैगोर की होगी…क्योंकि भारत जैसी महाशक्ति के साथ, सहयोग और सीखने के क्षेत्र असीमित हैं।’’

व्यापक विदेश नीति के दृष्टिकोण से, लैमी ने भारत के साथ साझेदारी में काम करते हुए ‘‘स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत’’ पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नियम-आधारित व्यवस्था के पक्ष में हैं और उनके खिलाफ हैं जो साम्राज्यवाद के एक नए रूप के साथ बलपूर्वक सीमाओं को फिर से बनाना चाहते हैं। जैसे कि यूरोप में (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन और एशिया में वे जो अपने पड़ोसियों पर अपनी इच्छा थोपना चाहते हैं और उन्हें स्वतंत्र विकल्प से वंचित करना चाहते हैं।’’

लैमी ने कहा था, ‘‘यूरोप और एशिया दो अलग-अलग दुनिया नहीं हैं…इस चुनौतीपूर्ण माहौल में ब्रिटेन भारत के साथ सुरक्षा साझेदारी को बढ़ाने की कोशिश करेगा सैन्य से लेकर समुद्री सुरक्षा तक, साइबर से लेकर महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों तक, रक्षा और औद्योगिक सहयोग से लेकर आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा तक।’’

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लैमी को ब्रिटेन का विदेश मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘डेविड लैमी को ब्रिटेन का विदेश मंत्री बनाए जाने पर बधाई। हमारी भागीदारी जारी रहने और भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की आशा है।’’

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...