मुख्यमंत्री चन्नी, सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और मानसा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाम छह बजे के बाद वे मानसा में प्रचार करते पाए गए।

मानसा से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी विजय सिंगला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री चन्नी शुक्रवार को मूसेवाला के लिए प्रचार करने मानसा गए थे।

प्राथमिकी के अनुसार, उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामला मानसा थाना सिटी-1 में दर्ज किया गया है। पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।

Share This Article