HomeUncategorizedCBSE 12th Result 2021 : CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट,...

CBSE 12th Result 2021 : CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इन स्टेप्स से ऐसे चेक करें नतीजे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: CBSE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 जारी कर दिया गया है। सीबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट 2021 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in  पर चेक किया जा सकता है। इस साल CBSE 12वीं परीक्षा के लिए करीब 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

ऐसे चेक करें नतीजे

सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर कक्षा 12वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।

रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर सॉफ्ट कॉपी और इसका प्रिंट निकालकर हार्ड कॉपी रखें।

रिजल्ट से पहले जारी हुए थे रोल नंबर

CBSE ने रिजल्ट जारी करने से पहले छात्र-छात्राओं के रोल नंबर ऑनलाइन जारी किए थे। इन रोल नंबर की मदद से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बीते साल सीबीएसई ने 12वीं रिजल्ट 13 जुलाई 2020 और 15 जुलाई 2020 को 10वीं रिजल्ट घोषित किया था।

CBSE 12वीं रिजल्ट : समझें फॉर्मूला

10वीं और 11वीं के मार्क्स को 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं कक्षा में परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें हालात सामान्य होने पर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। स्टूडेंट्स के कक्षा 10वीं के 5 में से  बेस्ट 3 पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे।

11वीं कक्षा के सभी थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म व प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स लिए जाएंगे।

ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट

बोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है।

मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?

CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा।

CBSE ने 4 जून को 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...