Homeझारखंडरामगढ़ में CCL गार्ड की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने शुरू की...

रामगढ़ में CCL गार्ड की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Published on

spot_img

रामगढ़: झारखंड में बरकाकाना पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (सीसीएल) केंद्रीय कर्मशाला के हेड सिक्योरिटी गार्ड कृष्णा राम की गुरूवार को गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सीसीएल बरकाकाना के हेड सिक्योरिटी गार्ड कृष्णा राम अंबेडकर चौक के नजदीक सीसीएल के क्वार्टर में रहते थे।

सुबह कृष्णा राम अपने आवास पर सोकर नहीं उठे तो अगल-बगल रहने वाले क्वार्टर के लोगों ने उन्हें आवाज देकर जगाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद पड़ोसियों ने क्वार्टर के अंदर जाकर देखा तो कृष्णा राम को खटिया पर खून से लथपथ देखा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना बरकाकाना थाना प्रभारी को दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस के वरीय अघिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रकाश चंद्र महतो ने बताया कि कृष्णा राम रात्रिपाली का ड्यूटी कर अपने क्वार्टर आया था।

रात्रि में हीं धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। मृतक कृष्णा राम, बिहार के नवीनगर औरंगाबाद के रहने वाले थे।बरकाकाना घुटुआ में वे अपने क्वार्टर में अकेले रहते थे।

मार्च से पहले ही उनके परिजन औरंगाबाद चले गए थे। सीसीएल के केंद्रीय कर्मशाला स्टोर में वे प्रधान सुरक्षा प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...