Latest Newsझारखंडदुमका में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनाएं त्योहार: उपायुक्त

दुमका में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनाएं त्योहार: उपायुक्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: जिले की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने लोगों से अपील की है कि कोविड 19 से बचाव के लिए जारी सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं। कोरोना को हराने के लिए ‘दवाई भी और कड़ाई भी’ जरूरी है।

उन्होंने पत्रकार वार्ता में लोगों से अपील किया कि नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। आने वाले दिनों में इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा। वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना आवश्यक है।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 1448 लोग अब तक कोरोना संक्रमित हुए हैं। 1404 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। हालांकि, 15 लोगों की मृत्यु हुई है।

जिले को कोविशील्ड के कुल 75340 और को-वैक्सीन के 23230 डोज प्राप्त हुए थे। सभी का वितरण प्रखंड स्तर तक कर दिया गया है।

टीकाकरण के लिए 8481 हेल्थ केयर वर्कर का रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिनमें 7298 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है और 4650 लोग दोनों डोज ले चुके हैं।

उन्होंने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर के 17157 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिनमें 12362 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है और 3192 लोगों को दोनों डोज ले चुके हैं।

अभियान चलाकर आम नागरिकों को भी वैक्सीन दिया जा रहा था, जिनमें ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में 54343 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इनमें 52867 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है।

एसडीओ महेश्वर महतो ने कहा कि होली के त्यौहार के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि घर पर रहकर अपने परिवारजनों के साथ होली का त्यौहार मनाएं।

साथ ही कहा कि होली मिलन समारोह आदि का आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

सरकार के गाइडलाइन के तहत निर्धारित संख्या के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा सकता है।

किसी भी प्रकार के जुलूस निकालकर या बड़ी तादाद लोगों का जुटान कर होली मनाने की मनाही है।

इस अवसर पर डीडीसी डॉ संजय सिंह, निदेशक आईटीडीए राजेश राय, सिविल सर्जन आनंद झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग और एलआरडीसी विनय मनीष लकड़ा आदि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...