Latest NewsUncategorizedसमलैंगिकों की शादी को मान्यता देने की याचिका पर केंद्र आज देगा...

समलैंगिकों की शादी को मान्यता देने की याचिका पर केंद्र आज देगा जवाब

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली : समलैंगिकों द्वारा साथी के चुनाव के मौलिक अधिकार को लागू करने के लिए दायर की गई याचिकाओं पर गुरुवार को केंद्र ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा है कि वह आज ही इस पर अपना जवाब दाखिल करेगा।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस राजीव सहाय एंडला और अमित बंसल की पीठ के समक्ष कहा, हमने एक उत्तर तैयार किया है और हम इसे आज ही दाखिल कर देंगे। अभी इसकी पुष्टि की जा रही है।

कोर्ट ने पूछा कि क्या आपका जबाव सभी याचिकाकर्ताओं के लिए एक ही होगा। इस पर मेहता ने कहा, मुझे लगता है कि सबका मुद्दा एक ही है।

एक जोड़े ने कोर्ट से यह निर्देश देने की मांग की है कि विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत सभी जोड़ों को आवेदन करने की अनुमति होनी चाहिए, भले ही उनकी लैंगिक पहचान कुछ भी हो।

वहीं एक अन्य जोड़े ने भी याचिका लगाई है।

इसमें एक साथ भारतीय नागरिक है और दूसरा भारत का प्रवासी नागरिक है। इन दोनों ने 2017 में अमेरिका वाशिंगटन डीसी में विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के तहत शादी की।

लेकिन यह भारत के संविधान में समलैंगिकों के साथ भेदभाव करते हुए कानूनी मान्यता नहीं देता है।

वकील अरुंधति काटजू, गोविंद मनोहरन, सुरभि धर द्वारा दायर की गई याचिकाओं पर वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी द्वारा जिरह के दौरान तर्क दिया गया कि याचिकाकर्ता चाहते हैं कि अन्य जोड़ों का भी रिश्ता समाज और कानून द्वारा मान्य किया जाए।

क्योंकि विवाह एक कानूनी सुरक्षा, सामाजिक मान्यता, सपोर्ट और सुरक्षा देता है, जो कि कोविड-19 महामारी के इस समय में और भी महत्वपूर्ण है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...