HomeUncategorizedकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई से मिलेगा डीए, तीनों बकाया...

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई से मिलेगा डीए, तीनों बकाया किस्तें भी मिलेंगी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा है कि लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा और पिछले तीन बार का बकाया महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।

वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने संसद में बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते की तीन किस्तों का बकाया सन 2021 के जुलाई माह से से बहाल कर दिया जाएगा।

कोविड संकट की वजह से सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 की तीन किस्तें रोक ली थीं।

इसका करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।

राज्यसभा में एक लिखित जवाब में अनुराग ठाकुर ने बताया जब भी भविष्य में 1 जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ते की किस्त देने का निर्णय होगा, बाकी तीन किश्तों की भी बहाली हो जाएगी।

वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि महंगाई भत्ते की तीन किश्तें न देने से सरकार ने करीब 37,530।08 करोड़ रुपए बचाए हैं और इससे सरकार को कोरोना के दौरान आर्थिक संकट से निपटने में आसानी हुई है।

गौरतलब है कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को उनके मूल वेतन का 17 फीसदी तक महंगाई भत्ता मिलता है।

यह जुलाई 2019 से ही तय है और जनवरी 2020 में इसमें संशोधन होना था।

लेकिन कोरोना की वजह से इसमें संशोधन भी नहीं हो पाया।

पिछले साल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीए 4 फीसदी बढ़ाकर 21 फीसदी करने पर मंजूरी दे दी थी, लेकिन इसे अभी लागू नहीं किया जा सका है।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...