चाईबासा में तेज रफ्तार का कहर: नहाने जा रहे युवकों की बाइक भिड़ी ‘छोटा हाथी’ से, एक की मौत, दो गंभीर

हाटगम्हरिया–बलांडिया मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, छोटा हाथी से टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत, दो गंभीर घायल, चाईबासा में फिर उठे सड़क सुरक्षा पर सवाल

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हाटगम्हरिया–बलांडिया मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, 160 सीसी की हीरो एसपी बाइक और एक छोटा हाथी यात्री वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 21 वर्षीय विक्रम सिंकू, जो नुरदा कुदापी गांव का रहने वाला था, की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कुदापी गांव के तीन युवक बाइक से तालाब में नहाने जा रहे थे। इसी दौरान हाटगम्हरिया के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और सरकारी एंबुलेंस के जरिए तीनों को सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने विक्रम सिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि 22 वर्षीय भीम सिंह सिंकू और 17 वर्षीय बिपिन सिंकू का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।