
Holy Chaitra Navratri Festival: श्री राधाकृष्ण मंदिर कृष्ण नगर कॉलोनी के तत्वावधान में बुधवार को पावन चैत्र नवरात्र महोत्सव के आगमन पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुबह सात बजे शिव दुर्गा मन्दिर (मेट्रो गली के सामने) से आरंभ हुई। कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने कलश के साथ मां की जीवंत झांकी निकाली।
कलश यात्रा सर्वप्रथम हरि ओम मंदिर और शनि मंदिर से गुजरी जहां संयुक्त रूप से पुजारियों ने यात्रा का स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर श्री दुर्गा जागरण मंडली के केसर पपनेजा, मनोज किंगर,पवन मनुजा एवं ज्योति अरोड़ा सहित श्री दुर्गा जागरण मंडली के अन्य कलाकारों ने ” मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रबहु सुदसरथ अजर बिहारी….” एवं ” श्री राम जय राम जय जय राम,मेरे प्रभु राम जय राम जय जय राम….” एवं ” भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी,हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी….” तथा ” रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम…..” भजन कीर्तन कर एवं मां के जयकारे लगा कर कृष्ण नगर कॉलोनी की गलियों को भक्तिमय कर दिया।
कलश यात्रा का भक्ति चौक, शक्ति चौक, झंडा चौक, ऋषिकेश भवन तथा नरेश पपनेजा, हरविंदर सिंह बेदी, डॉक्टर अजय छाबड़ा,स्वर्गीय गोपाल दास सरदाना तथा हरगोविंद सिंह की गली के चौराहे में पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का श्रद्धा भाव से स्वागत किया गया।
कृष्णा नगर कॉलोनी के विभिन्न चौक चौराहा से होते हुए कलश यात्रा सुबह 10:30 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। मंदिर परिसर पहुंचने पर मां का विशाल भंडारे का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी की ओर से किया गया।
संध्या चार बजे भक्तों द्वारा सुन्दर काण्ड का सामूहिक पाठ मन्दिर प्रांगण में किया गया। साथ ही बताया कि नवरात्र के दिनों मे 19 से 27 मार्च तक प्रातः सात बजे से दस बजे तक भक्तों द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती का सामूहिक रूप से पाठ किया जाएगा।
महाअष्टमी के दिन 26 मार्च को रात्रि नौ बजे से 1008 ज्योत प्रज्वलित की जायेगी और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रात्रि ग्यारह बजे तक होगा। 27 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक दिल्ली से आए सुप्रसिद्ध भजन सम्राट सुमित सैनी तथा श्री दुर्गा जागरण मंडली के गायकों की ओर से भजनों की गंगा बहाई जायेगी।
इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए कोलकाता के प्रसिद्ध मालाकार एवं कारीगरों द्वारा मंदिर परिसर को फूलों से विशेष तौर से सजाया जाएगा। दशमी के दिन सुबह दस बजे से हवन और ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम होगा।
कलश यात्रा में श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा, मुखी राधेश्याम किंगर, चन्द्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, सुनील कटारिया, चंदन सिडाना, अरुण जसुजा, किशोरी पपनेजा, हरीश अरोड़ा, अंचल किंगर, निखिल घेई, हरीश मनुजा, किशोरी मुंजाल, मनीष मुंजाल, अनिल मुंजाल, रौनक मिढा, विनीत अरोड़ा, गौरी शंकर मादनपोत्रा, विकास घई, रोहित तलेजा,नरेश अरोड़ा विशाल अरोड़ा,देवराज मनुजा, मुकेश सिडाना,नरेश खत्री, भरत मुंजाल, पंकज मल्होत्रा, जिम्मी अरोड़ा, पवन पपनेजा विजय जसूजा, जगदीश घई, उमंग मनुजा, विशाल मल्होत्रा, मुकेश मुंजाल श्रीमती शशि किंगर, सिम्मी पपनेजा,पूनम तलेजा,किरण अरोड़ा, रीना सिडाना, संगीता मिड्ढा, रश्मि काठपाल, पलक मिढ़ा, पूजा जसूजा,कौशल्या देवी, किरण अरोड़ा, जानकी देवी जसूजा, रश्मि काठपाल, कामना खत्री, चेतना सिडाना, पूजा जसूजा, बबीता पपनेजा, अनु आनंद, हर्षिता जसूजा, किरण अरोड़ा और समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
