Latest Newsझारखंडचंपाई सोरेन सरकार ने पूरे OBC वर्ग को दिया है धोखा, भाजपा...

चंपाई सोरेन सरकार ने पूरे OBC वर्ग को दिया है धोखा, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Pratul Shahdeo on CM Champai : प्रदेश BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने राज्य सरकार पर समय पर बजट राशि का उपयोग करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

साथ ही राज्य के OBC वर्ग को धोखा देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को Press Conference में कहा कि राज्य में अलग-अलग विभागों का 50 फीसदी बजट भी अब तक व्यय नहीं हुआ है जो राज्य की जनता के साथ अन्याय है। यह एक तरीके का अपराध भी है लेकिन इसे लेकर सत्तारूढ़ दलों के एक भी विधायक ने चिंता नहीं जतायी है।

शाहदेव ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग कह रहे हैं कि उन्हें ईडी से डराया जा रहा है। वास्तव में यह ठीक ही है। गलत करने वालों के मन में ED का डर जरूरी भी है। 70 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप इस सरकार पर है।

इस सरकार के Corruption की किताब में अभी केवल पहला पन्ना ही पलटा गया है। मनमोहन सिंह की सरकार के समय देश में 5300 करोड़ रुपये अवैध राशि जब्त की गयी थी।

वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये जब्त किए जा चुके हैं। ED के खिलाफ पूर्व CM सुप्रीम कोर्ट तक गये पर राहत नहीं मिली। जेल जाना पड़ा। कोर्ट से बेल नहीं मिला। अगली सुनवाई बाकी है। अभी कई अध्याय बाकी हैं।

शाहदेव ने आरोप लगाते कहा कि सवा चार साल हो गये। राज्य सरकार अब जातीय जनगणना की बात कर रही। इसके लिए SOP तैयार होने की बात हो रही है।

जब उसने पूर्व में कोर्ट में एफिडेविट देते कहा था कि ट्रिपल टेस्ट कराने के बाद निकाय चुनाव करा देगी तो फिर इस पर क्यों नहीं आगे बढ़ी। घड़ियाली आंसू अब वह बहा रही। कांग्रेस तो खुद पिछड़ा विरोधी रही है। 1979 में बनाये गये मंडल कमिशन की रिपोर्ट को सिरे से वह खारिज करती रही। 80-90 तक तो उसी का शासन रहा।

शाहदेव ने कहा कि Rajiv Gandhi ने तो प्वाइंट दर प्वाइंट कमिशन की रिपोर्ट को खारिज करते इसे अनुपयोगी बताया था। अभी इस सरकार में बैजनाथ राम को मंत्री नहीं बनाया गया।

सरकार में एक भी SC वर्ग का मंत्री नहीं है जबकि दो ही OBC वर्ग के मंत्री हैं। इसकी तुलना में केंद्र में 27 ओबीसी वर्ग के और आठ एसटी वर्ग के मंत्री हैं। पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन हो, शैक्षणिक संस्थानों में OBC का आरक्षण हो या अन्य प्रयास हों, केंद्र ने लगातार पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है।

इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...