Homeझारखंडबड़ी खबर! झारखंड की विधवा महिलाओं को दो लाख रुपये देगी चंपाई...

बड़ी खबर! झारखंड की विधवा महिलाओं को दो लाख रुपये देगी चंपाई सोरेन सरकार, 6 मार्च से शुरू हो रही नयी योजना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Champai Soren Government: झारखंड की विधवा महिलाओं (Widow Women) के लिए चंपाई सोरेन (Champai Soren) सरकार एक बड़ी योजना लेकर आयी है।

इस योजना का लाभ लेकर राज्य की विधवा महिलाएं अपने सामाजिक और आर्थिक जीवन को संवार सकती हैं। इस योजना का नाम है “राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना”।

यानी राज्य की चंपाई सोरेन सरकार राज्य की विधवा हो चुकी महिलाओं की दोबारा शादी कराये जाने को प्रोत्साहित करेगी। दूसरे शब्दों में कहें, तो अगर राज्य की कोई विधवा महिला अपने जीवन की नयी शुरुआत करने के लिए दोबारा शादी करती है, तो राज्य की Champai Soren सरकार उस महिला को अपनी इस “राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना” का लाभ देगी।

इस योजना के तहत चंपाई सोरेन सरकार पुनर्विवाह कर रही विधवा महिलाओं को दो लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देगी। खुद CM Champai Soren ने आज रात एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

बुधवार को सात विधवा महिलाओं को लाभ देकर होगी योजना की शुरुआत

CM Champai Soren ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि बुधवार को रांची के खेलगांव स्थित Tana Bhagat Stadium में राज्य की सात विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ देकर इस योजना की शुरुआत की जायेगी।

CM ने क्या लिखा?

CM चंपाई सोरेन ने मंगलवार रात नौ बजे एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है, “झारखंड में विधवा महिलाओं को फिर से नये जीवन साथी के साथ घर बसाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार “राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना” लेकर आई है।

इस योजना के तहत पुनर्विवाह कर रही विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। कल रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में राज्य की 7 विधवा महिलाओं को इसका लाभ देते हुए इस योजना की शुरुआत की जायेगी।

इन बेटियों को नये एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दीजिए, उन्हें जिंदगी की एक नई पारी शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कीजिए। इस नेक काम में आपका साथ देते हुए हमें खुशी होगी।“

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...