Homeकरियरझारखंड : स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, पूरे साल अब...

झारखंड : स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, पूरे साल अब सिर्फ दो ही टाइम होगा संचालन

Published on

spot_img

रांचीः झारखंड राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है।

इसके तहत अब साल भर सभी स्कूलों का संचालन सिर्फ दो निर्धारित टाइम में ही किया जा सकेगा। इस संबंध में स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने निर्देश जारी कर दिया है।

वहीं, स्कूली शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि हर शैक्षणिक सत्र के शुरू होने पर सभी स्कूल समय सारणी का पालन करेंगे। अगर किसी कारणवश पालन नहीं कर पाते हैं तो इसकी लिखित जानकारी जिला स्तरीय पदाधिकारी को देनी होगी।

क्या है नया टाइम टेबल

राज्य में स्कूलों के लिए निर्धारित नई समय सारिणी के मुताबिक, एक अप्रैल से 30 जून तक स्कूलों का संचालन सुबह सात बजे से दो बजे तक और एक जुलाई से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा।

इसमें शिक्षक पौने नौ बजे तक स्कूल आ सकेंगे, जबकि छात्र.छात्राओं को 8:55 बजे तक स्कूल आना होगा। नौ से सवा नौ बजे तक प्रार्थना सभा होगी, जबकि सवा नौ बजे से ढाई बजे तक पठन.पाठन का काम होगा। वहीं, ढाई बजे से तीन बजे तक मध्याह्न भोजन चलेगा।

शिक्षक चार बजे ही स्कूल छोड़ सकेंगे। इसी तरह एक अप्रैल से तीस जून तक शिक्षक पौने सात बजे और छात्र 6:55 बजे तक स्कूल आएंगे।

सात से सवा सात बजे तक प्रार्थना सभा होगी और पठन-पाठन का काम सवा सात बजे से एक बजे तक होगा। स्कूलों में मध्याह्न भोजन का समय साढ़े नौ बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षक दो बजे से ही स्कूल छोड़ सकेंगे।

पहले साल भर तीन समय था निर्धारित

बता दें कि पहले एक अप्रैल से तीस जून तक साढ़े छह बजे से साढ़े 11 बजे तक, एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक आठ बजे से दो बजे तक और एक नवंबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से तीन बजे तक क्लास का संचालन होता था।

इसमें बदलाव किया गया है। अब पूरे साल भर में स्कूल संचालन के दो समय ही तय किए गए हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...