चतरा : स्कॉर्पियो और पिकअप वैन में टक्कर, तीन घायल

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: जिले के गिद्धौर थाना (Giddhaur Police Station) क्षेत्र में स्कॉर्पियो और पिकअप वैन में टक्कर (Road Accident)  हो गई।

इसमें झामुमो (JMM) जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति (Pankaj Prajapati) की मां समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना (Accident) गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ पर स्थित गांगपुर इलाके के फुटबॉल मैदान (Football Ground) के समीप हुई।

प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर

जानकारी के अनुसार चतरा (Chatra) से हजारीबाग (Hazaribagh) जा रहे स्कॉर्पियो और विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वैन की सामने से टक्कर हो गई।

इसमें झामुमो जिला अध्यक्ष की मां किरण देवी का दोनों पैर और कमर की हड्डी टूट गया, जबकि पिकअप सवार दो लोगों को भी गंभीर चोटें आईं।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मनोज पाल ने घायलों को सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेजा, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स (RIMS) , रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाना ले आई है।

TAGGED:
Share This Article