झारखंड : आम्रपाली कोल परियोजना में फायरिंग, तीन घायल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली कोल परियोजना में रविवार को अपराधियों ने फायरिंग की है।

अज्ञात अपराधियों की ओर से किए गए फायरिंग में आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के तीन कर्मी घायल हुए हैं।

सभी घायल कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

घायलों में अमित ठाकुर, राज सोलकर और कुंदन कुमार शामिल हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि टीपीसी उग्रवादियों की ओर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।

एसपी राकेश रंजन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते 21 जून को टंडवा थाना क्षेत्र के मसरिया मोड़ के पास अपराधियों के द्वारा किए गए गोलीबारी में आरकेटीसी कंपनी के दो कर्मी घायल हुए थे।

अपराधियों ने आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो कर्मियों सतीश कुमार एवं जसवंत पांडेय को गोली मार कर घायल कर दिया था।

इस घटना को अंजाम देने के बाद आपराधिक गिरोह अमन साहू ने घटना की जिम्मेदारी ली थी।

Share This Article