Homeझारखंडचतरा में पैसे डबल करने वाले गिरोह का सदस्य शेखर नायक कर्नाटक...

चतरा में पैसे डबल करने वाले गिरोह का सदस्य शेखर नायक कर्नाटक से गिरफ्तार

Published on

spot_img

चतरा: Tandwa Police Station क्षेत्र के घनगड्डा गांव से वर्ष 2016 में ग्रामीणों के पैसे को दोगुना करने वाले गिरोह के सदस्य शेखर नायक को पुलिस ने कर्नाटक के बेल्लारी से गिरफ्तार किया है।

इस मामले में सदर थाना के SI प्रकाश सेठ के नेतृत्व में पुलिस टीम (Police Team) आरोपित को गिरफ्तार करने कर्नाटक गयी थी।

आरोपित को सोमवार को ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand) पर चतरा लाया गया है।

पंकज से पैसा वापस मांगना शुरू

बताया जाता है कि फ्राड प्रकरण (Fraud Case) में घनगड्डा गांव निवासी पंकज रजक के कहने पर घनगड्डा व आसपास के गांवों के करीब 150 लोगों ने पैसा दोगुना होने के लालच में करीब 27 लाख रुपये की राशि पंकज के खाते में ट्रांसफर कर दी थी।

जब लोगों को राशि दोगुनी होकर नहीं मिली तो उन्होंने पंकज से पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया।

इसके बाद पंकज रजक ने इस Fraud को स्वयं के साथ हुए Fraud को कहना शुरू कर दिया।

सदर थाना में मामला दर्ज

बाद में इस मामले को लेकर आरोपित पंकज ने चतरा व्यवहार न्यायालय (Chatra Civil Court) में बिनोद मोदी, धीरज कुमार, रामप्रीत साह, उमेश गुप्ता, शेखर नायक एवं विकास कुमार के खिलाफ परिवाद दाखिल किया।

इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। 7 वर्षों तक फरार रहने के बाद गत 9 मार्च को फ्राड के मुख्य आरोपित बिनोद मोदी को पुलिस ने बिहार के जमुई से गिरफ्तार (Arrest) किया।

कांड के अनुसंधानकर्ता प्रकाश सेठ ने बताया कि Fraud केस के दूसरे आरोपी शेखर नायक को कर्नाटक से Arrest किया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...